सीधे सेक्शन पर जाएँ
एक TikTok सत्यापित बैज क्या है? • TikTok पर सत्यापित खाते को पहचानना • हमारे पास सत्यापन बैज क्यों हैं? • सत्यापन बैज कैसे दिए जाते हैं? • TikTok पर सत्यापन कैसे पाएँ • क्या आप अपना सत्यापन निकालने का अनुरोध कर सकते हैं? • सत्यापन पाने में कितना खर्च आता है? • TikTok सत्यापन क्यों निकाल सकता है?![]()
एक TikTok सत्यापित बैज क्या है?
अगर आप TikTok पर अपने पसंदीदा गायक, ब्रांड, सेलिब्रिटी या किसी प्रोफ़ेशनल स्पोर्ट्स टीम को फ़ॉलो कर रहे हैं, तो आपने उनके हैंडल के पास एक नीले रंग का चेक मार्क देखा होगा। यह एक सत्यापित सिंबल या बैज है जो TikTok आपको, आपके द्वारा देखे जाने वाले कंटेंट या आपके द्वारा फ़ॉलो किए जाने वाले खातों का चयन करने में मदद के लिए जानकारी देने हेतु प्रदान करता हैl
TikTok पर सत्यापित किए जाने का क्या मतलब है?
सत्यापित बैज का अर्थ है कि TikTok ने यह पुष्टि की है कि खाता उसी व्यक्ति या ब्रांड का है, जिसका नाम इस पर दिखाई दे रहा है। हमारे निर्माता अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और सत्यापित बैज से आपको तुरंत और साफ़ तौर पर पता चल जाता है कि आप नकली या किसी प्रशंसक द्वारा बनाए गए खाते को नहीं बल्कि एक असली खाते को फ़ॉलो कर रहे हैं।
TikTok पर सत्यापित खाते को पहचानना
एक सत्यापित बैज खोज परिणामों और प्रोफ़ाइल में TikTok उपयोगकर्ता के खाते के नाम के साथ दिखाई देने वाला एक नीला चेक मार्क है।
अगर किसी खाते में उपयोगकर्ता नाम के बगल में बैज न हो, बल्कि वह उनकी प्रोफ़ाइल पर कहीं और दिखाई दे रहा है (जैसे कि उनके बायो में), तो वह खाता सत्यापित नहीं है। किसी खाते पर सत्यापन बैज सिर्फ़ TikTok ही लगा सकता है और यह बैज हर प्रोफ़ाइल में एक निश्चित जगह पर ही दिखाई देता है।

सत्यापित खाता
हमारे पास सत्यापन बैज क्यों हैं?
सत्यापन का असली उद्देश्य यह है कि लोग जान पाएँ कि उनके फ़ॉलो किए जा रहे हाई−प्रोफ़ाइल खाते वास्तव में असली ही हैं। व्यक्तियों, गैर-लाभकारी संगठनों, संस्थानों, व्यवसायों या आधिकारिक ब्रांड पेजों के लिए यह सत्यापित बैज उनके फ़ॉलोअर में विश्वास बनाने में मदद करता है और TikTok समुदाय के भीतर उनकी स्पष्ट पहचान बनती है।
सत्यापन बैज कैसे दिए जाते हैं?
हम किसी को भी सत्यापन बैज देने से पहले कई चीज़ों पर विचार करते हैं, जैसे कि क्या जानी-मानी हस्ती का वह खाता असली, एकमात्र और सक्रिय है या नहीं। ध्यान रखें, कि एक सत्यापन बैज देते समय हम आपके खाते पर फ़ॉलोअर या लाइक की संख्या को महत्व नहीं देते हैं।
कुछ खाता अपेक्षाएँ जो सत्यापन के लिए हम शामिल करते हैं:
• सक्रिय: आपके खाते में पिछले 6 माह के भीतर लॉग इन ज़रूर होना चाहिए।
• असली: आपका खाता किसी वास्तविक व्यक्ति, व्यवसाय या संस्था का प्रतिनिधित्व करता हो। एक व्यवसाय या व्यक्ति को सिर्फ़ एक ही सत्यापन बैज दिया जाता है, बशर्ते कि उसके अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग-अलग खाते न हों।
༚ अगर आप किसी व्यवसाय, संस्थान या संस्था का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो सत्यापन स्वीकृति प्रक्रिया के दौरान आपका ईमेल डोमेन (जैसे @tiktok.com) आपके व्यवसाय से मेल खाना चाहिए।
• पूर्ण: आपका खाता फ़िलहाल सार्वजनिक होना चाहिए और उसमें प्रोफ़ाइल पूरी होनी चाहिए, जिसमें बायो, नाम, प्रोफ़ाइल फ़ोटो और कम से कम एक वीडियो जुड़ा होना चाहिए।
• उल्लेखनीय: हम उन खातों की समीक्षा करते हैं, जिनका नाम कई समाचार स्रोतों में फ़ीचर हुआ है और इनमें हम प्रेस विज्ञप्तियों और प्रायोजित या प्रचार मीडिया को शामिल नहीं करते हैं।
• सुरक्षित: आपके खाते में सत्यापित ईमेल के साथ-साथ कई चरणों वाला प्रमाणीकरण भी जुड़ा होना चाहिए। यह असली मालिक का असली बने रहना और दुर्भावनापूर्ण लोगों से उसे सुरक्षित रखना सुनिश्चित करता है।
सभी के लिए TikTok को एक सुरक्षित, आनंददायक प्लेटफ़ॉर्म बनाए रखने के लिए उपयोगकर्ताओं का हमारे समुदाय दिशानिर्देशों और सेवा की शर्तों का पालन करना ज़रूरी है, और सत्यापित खाते भी इसका अपवाद नहीं हैं। सत्यापित बैज का मतलब यह नहीं है TikTok उस खाते का समर्थन करता है तथा हम उपरोक्त मानदंडों में से किसी को भी कृत्रिम या अप्रामाणिक गतिविधि के माध्यम से पूरा करने वाले खातों के सत्यापन को अस्वीकार या रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
TikTok पर सत्यापन कैसे पाएँ
अपने TikTok खाते के सत्यापन का अनुरोध करने के लिए:
1. TikTok ऐप में, सबसे नीचे प्रोफ़ाइल पर टैप करें।
2. सबसे ऊपर मेनू बटन पर टैप करें।
3. सेटिंग और गोपनीयता पर टैप करें।
4. खाता प्रबंधित करें पर टैप करें, फिर सत्यापन पर टैप करें।
༚ अगर आप एक व्यवसाय खाते के तौर पर रजिस्टर हैं, तो आप सिर्फ़ व्यवसाय सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
༚ अगर आप एक निजी खाते के तौर पर रजिस्टर हैं, तो आप सिर्फ़ निजी और संस्थागत सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
5. एक सत्यापन अनुरोध सबमिट करने के लिए ऐप में दिए गए चरणों को फ़ॉलो करें।
ध्यान दें: यह फ़ीचर अभी हर जगह उपलब्ध नहीं है।
क्या आप अपना सत्यापन निकालने का अनुरोध कर सकते हैं?
अपने सत्यापन बैज को निकालने का अनुरोध करना फ़िलहाल संभव नहीं है। लेकिन आप अपना उपयोगकर्ता नाम बदलकर सत्यापन हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
सत्यापन पाने में कितना खर्च आता है?
TikTok खातों का सत्यापन करने का कोई शुल्क नहीं लेता है। TikTok सत्यापन बेचने का दावा करने वाली किसी भी संस्था का हमारी कंपनी के साथ कोई संबंध नहीं है।
TikTok सत्यापन क्यों निकाल सकता है?
TikTok सत्यापन बैज को किसी भी समय और बिना किसी नोटिस के निकाल सकता है। इसे हटाने के कुछ कारण निम्न हैं:
• जब यह पाया गया हो कि खाता किसी और को ट्रांसफ़र कर दिया गया है, जिसके कारण सत्यापन गलत हो गया है।
• उपयोगकर्ता का नाम बदल गया है, इसलिए खाते के मालिक को सत्यापन के लिए फिर से आवेदन करना होगा।
• जब खाते का प्रकार व्यावसायिक से निजी या संस्थान के खाते के बीच बदल दिया गया हो।
हम ऐसे खातों से भी सत्यापन निकाल सकते हैं, जो हमारे समुदाय दिशानिर्देशों और सेवा की शर्तों का गंभीर या बार-बार उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं।