TikTok लाइव पर मॉडरेट करना

सीधे सेक्शन पर जाएँ


TikTok लाइव पर मॉडरेटिंग कैसे काम करती हैTikTok लाइव पर मॉडरेट कैसे करें


TikTok लाइव पर मॉडरेटिंग कैसे काम करती है


TikTok लाइव पर एक निर्माता या मॉडरेटर के रूप में, आप कुछ संदेशों को ब्लॉक कर सकते हैं, और उन दर्शकों की रिपोर्ट कर सकते हैं, उन्हें म्यूट कर सकते हैं, सीमित कर सकते हैं या ब्लॉक कर सकते हैं जो हमारे समुदाय दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं या लाइव चैट में अवांछित संदेश भेजते हैं।लाइव के दौरान निर्माता दर्शकों को प्रबंधित करने में सहायता के लिए लोगों को मॉडरेटर के रूप में भी जोड़ सकते हैं।

कुछ बातें, जो आपको पता होनी चाहिए:
• केवल पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने वाले निर्माता ही TikTok पर लाइव हो सकते हैं।
• मॉडरेटर को निर्माता से अनुमति लेनी होगी।
• वेब ब्राउज़र पर लाइव होने के लिए, आपको लाइव स्‍टूड‍ियो (Windows) या OBS स्‍टूड‍ियो (Linux, macOS, या Windows) डाउनलोड करना होगा।वेब ब्राउज़र पर मॉडरेशन करते समय लाइव मॉडरेटर को लाइव स्टूडियो या OBS स्टूडियो के एक्सेस की आवश्यकता नहीं होती है।


TikTok लाइव पर मॉडरेट कैसे करें


एक निर्माता या मॉडरेटर के रूप में, आप सीधे अपनी लाइव सेटिंग्स या चैट से लाइव से पहले या उसके दौरान दर्शकों को प्रबंधित कर सकते हैं।


TikTok ऐप


लाइव सेटिंग्स से
1. नीचे दिए गए पोस्ट जोड़ें + बटन पर टैप करें।
2. सबसे नीचे मौजूद लाइव पर टैप करें।आपको इसे खोजने के लिए स्क्रॉल करना पड़ सकता है।
3. सेटिंग्स पर टैप करें।
4. निम्नलिखित सेटिंग्स के लिए अपनी प्राथमिकता चुनें:
मॉडरेटर: मॉडरेटर जोड़ें या निकालें।यह सेटिंग केवल निर्माताओं के लिए उपलब्ध है।
ऑडियंस नियंत्रण: लाइव को कम से कम 18 वर्ष की आयु वाले दर्शकों तक सीमित करने के लिए इसे चालू या बंद करें।यह सेटिंग केवल निर्माताओं के लिए उपलब्ध है।
5. अपना लाइव शुरू करने के लिए लाइव हों पर टैप करें।
6. अतिरिक्त मॉडरेशन सेटिंग्स के लिए, नीचे अधिक... पर टैप करें,फिर सेटिंग्स:
टिप्पणी सेटिंग्स: टिप्पणियों को अनुमति दें या फ़िल्टर करें, कीवर्ड और उनकी विविधताओं को ब्लॉक करें, अवांछित टिप्पणियाँ करने वाले दर्शकों को म्यूट करें, और बहुत कुछ।
मॉडरेटर: अपनी टिप्पणी सेटिंग्स, ब्लॉक की गई खाता सूची और अन्य को प्रबंधित करने में सहायता के लिए अपने लाइव के दौरान मॉडरेटर जोड़ें।
म्यूट किए गए खाते: अपनी म्यूट की गई सूची देखें या उन खातों को अनम्यूट करें जिन्हें पहले लाइव के दौरान म्यूट किया गया था।
ब्लॉक किए गए खाते: अपने ब्लॉक किए गए खाते देखें या उन खातों को अनब्लॉक करें जिन्हें पहले लाइव देखने से ब्लॉक किया गया था।


लाइव चैट से
1. लाइव के दौरान, उस दर्शक की प्रोफ़ाइल पर टैप करें जिसे आप चैट में प्रबंधित करना चाहते हैं, फिर अधिक...बटन पर टैप करें।आप उनकी टिप्पणी पर भी टैप कर सकते हैं।
2. यह चुनें कि आप इस दर्शक को कैसे प्रबंधित करना चाहते हैं:
रिपोर्ट: दर्शकों की टिप्पणी की रिपोर्ट करें।
म्यूट: दर्शक के खाते को एक निर्दिष्ट समय के लिए म्यूट करें।उन्हें सूचित किया जाएगा कि उन्हें म्यूट कर दिया गया है और म्यूट अवधि समाप्त होने या अनम्यूट होने तक वे टिप्पणियाँ सबमिट नहीं कर सकते।
ब्लॉक: दर्शकों के खाते को लाइव देखने से ब्लॉक करें।यह दर्शकों को निर्माता के पोस्ट, प्रोफ़ाइल या प्रत्यक्ष संदेशों के माध्यम से उनके साथ इंटरैक्ट करने से भी ब्‍लॉक करता है।उन्हें यह सूचित किया जाएगा कि उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है और उन्हें अनब्लॉक किए जाने तक वे वर्तमान निर्माता के किसी भी लाइव वीडियो को नहीं देख सकते।
मॉडरेटर जोड़ें: इस दर्शक को लाइव के लिए मॉडरेटर के रूप में जोड़ें।यह सेटिंग केवल निर्माताओं के लिए उपलब्ध है और केवल तभी प्रदर्शित होती है जब आप चैट से दर्शक की प्रोफ़ाइल पर टैप करते हैं।

कोई मॉडरेटर जोड़ लेने के बाद आप उन्हें कुछ सेटिंग्स का इस्‍तेमाल करने की अनुमति दे सकते हैं।टिप्पणि‍यों को प्रबंधित करने के लिए मॉडरेटर्स लाइव में सबसे नीचे दिए गए साझा करें, फिर सेटिंग्‍स पर टैप कर सकते हैं।


वेब ब्राउज़र


लाइव सेटिंग्स से
1. लाइव से पहले या उसके दौरान, लाइव चैट पैनल में सेटिंग्स बटन पर क्लिक करें।
2. मॉडरेशन सेटिंग्स पर क्लिक करें, फिर निम्नलिखित सेटिंग्स के लिए अपनी प्राथमिकता चुनें:
मॉडरेटर: मॉडरेटर जोड़ें या निकालें।यह सेटिंग केवल निर्माताओं के लिए उपलब्ध है।
म्यूट किए गए खाते: अपनी म्यूट की गई सूची देखें या उन खातों को अनम्यूट करें जिन्हें पहले लाइव के दौरान म्यूट किया गया था।
ब्लॉक किए गए खाते: अपने ब्लॉक किए गए खाते देखें या उन खातों को अनब्लॉक करें जिन्हें पहले लाइव देखने से ब्लॉक किया गया था।

लाइव चैट से
1. लाइव के दौरान, उस दर्शक की प्रोफ़ाइल पर क्लिक करें जिसे आप चैट में प्रबंधित करना चाहते हैं, फिर अधिक...बटन पर क्लिक करें।आप उनकी टिप्पणी पर भी क्लिक कर सकते हैं।
2. यह चुनें कि आप इस दर्शक को कैसे प्रबंधित करना चाहते हैं:
मॉडरेटर के रूप में जोड़ें: इस दर्शक को लाइव के लिए मॉडरेटर के रूप में जोड़ें।यह सेटिंग केवल निर्माताओं के लिए उपलब्ध है।
टिप्पणी की रिपोर्ट करें: दर्शकों की टिप्पणी की रिपोर्ट करें।
म्यूट: दर्शक के खाते को एक निर्दिष्ट समय के लिए म्यूट करें।उन्हें सूचित किया जाएगा कि उन्हें म्यूट कर दिया गया है और म्यूट अवधि समाप्त होने या अनम्यूट होने तक वे टिप्पणियाँ सबमिट नहीं कर सकते।
ब्लॉक: दर्शकों के खाते को लाइव देखने से ब्लॉक करें।यह दर्शकों को निर्माता के पोस्ट, प्रोफ़ाइल या प्रत्यक्ष संदेशों के माध्यम से उनके साथ इंटरैक्ट करने से भी ब्‍लॉक करता है।उन्हें सूचित किया जाएगा कि उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है और जब तक उन्हें अनब्लॉक नहीं किया जाता, वे वर्तमान निर्माता के किसी भी लाइव वीडियो को नहीं देख सकते।


कोई मॉडरेटर जोड़ लेने के बाद आप उन्हें कुछ सेटिंग्स का इस्‍तेमाल करने की अनुमति दे सकते हैं।टिप्पणि‍यों को प्रबंधित करने के लिए मॉडरेटर्स किसी वेब ब्राउज़र के माध्‍यम से लाइव में प्रवेश कर सकते हैं।

क्या यह सहायक था?