Whee

सीधे सेक्शन पर जाएँ


Whee क्या है?  •  Whee के साथ शुरुआत कैसे करें  •  Whee में आपका खाता और गोपनीयता सेटिंग  •  Whee की विशेषताएं  •  माता-पिता और अभिभावकों के लिए 






Whee क्या है?


एक ऐसा सोशल ऐप है जो आपको अपने दोस्तों के साथ जुड़े रहने की सुविधा देता है। Where पर, आप प्रत्यक्ष संदेशों के माध्यम से बातचीत कर सकते हैं या किसी फ़ीड पर फ़ोटो पोस्ट कर सकते हैं जिसे केवल आपके Where मित्र ही देख सकते हैं।


यह सुविधा 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए उपलब्ध है।






Whee के साथ शुरुआत करना


आपका TikTok अकाउंट आपके Whee प्रोफाइल से लिंक होता है, ताकि आप लॉग इन रह सकें और दोनों ऐप्स के बीच नेविगेट कर सकें। यदि आपके पास TikTok खाता नहीं है, तो आप Whee के माध्यम से साइन अप कर सकते हैं।


Whee पर साइन अप या लॉग इन करने के लिए:
1. Google Play या App Store से Whee डाउनलोड करें।
2. ऐप खोलें। यहाँ से आप ये काम कर सकते हैं:
   ༚  एक TikTok खाता बनाएं, जिसका उपयोग आप TikTok और Whee दोनों के लिए कर सकते हैं। नीचे साइन अप पर टैप करें, फिर TikTok खाता बनाने के लिए चरणों का पालन करें।
   ༚  अपने मौजूदा TikTok खाते का उपयोग करके लॉग इन करें।
   ༚  Google या Facebook जैसे किसी तृतीय-पक्ष प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से लॉग इन करें। ध्यान रखें कि यदि आप यह तरीका चुनते हैं तो भी आपको एक TikTok खाते की आवश्यकता होगी।






Whee में आपका खाता और गोपनीयता सेटिंग


आपके कुछ खाते और गोपनीयता सेटिंग्स TikTok और Whee के बीच साझा की जाती हैं, और कुछ सेटिंग्स Whee ऐप पर प्रबंधित की जाती हैं।

खाता जानकारी और गोपनीयता सेटिंग जिन्हें आप Whee पर प्रबंधित कर सकते हैं:
•  प्रोफ़ाइल फ़ोटो: अपनी Whee प्रोफ़ाइल के लिए फ़ोटो अपलोड करें। ध्यान रखें कि आपके पास प्रोफ़ाइल फ़ोटो होना अनिवार्य है।
•  पसंदीदा नाम: अपने Whee प्रोफ़ाइल के लिए एक पसंदीदा नाम जोड़ें। इसमें पसंदीदा प्रथम नाम प्रदान करना आवश्यक है। आपके पसंदीदा नाम में कोई विशेष कैरेक्टर्स या संवेदनशील जानकारी नहीं होनी चाहिए।
•  मित्र: Whee पर मित्रों को जोड़ें या हटाएँ। Whee पर आपके मित्र आपके उन मित्रों या खातों से अलग हैं जिन्हें आप TikTok पर फॉलो करते हैं।
•  संपर्कों को खाता सुझाएं: अपने संपर्कों को अपना Whee खाता सुझाएं। यह सेटिंग 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है। आप किसी भी समय इस सेटिंग को चालू या बंद कर सकते हैं।
•  सुरक्षित मोड: उन संदेशों को फ़िल्टर करें जिनमें संवेदनशील कॉन्टेन्ट हो या जो संभावित रूप से असुरक्षित संसाधनो से हों। यह सेटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती है।

ध्यान दें: उपरोक्त सेटिंग या खाता जानकारी में आपके द्वारा किया गया कोई भी परिवर्तन केवल आपके Whee प्रोफ़ाइल पर लागू होगा।

TikTok और Whee के बीच साझा की गई खाता जानकारी और गोपनीयता सेटिंग्स:
•  उपयोगकर्ता जानकारी: अपने खाते की संपर्क जानकारी अपडेट करें।
•  पासवर्ड: अपने खाते का पासवर्ड अपडेट करें।
•  खाता निष्क्रिय करें या डिलीट करें: अपने खाते को अस्थायी रूप से निष्क्रिय करें या स्थायी रूप से डिलीट करें। ध्यान रखें कि यदि आप यह विकल्प चुनते हैं, तो हम आपके TikTok खाते और Whee प्रोफ़ाइल दोनों को निष्क्रिय या डिलीट कर देंगे और आपके पास दोनों की एक्सेस नहीं होगी।
•  संपर्क सिंक करें: अपने फ़ोन संपर्कों को Whee से सिंक करें। यदि आपने पहले अपने संपर्कों को TikTok में सिंक किया है, तो आपके संपर्क Whee के साथ साझा किए जाते हैं। आप किसी भी समय इस सेटिंग को चालू या बंद कर सकते हैं।
•  ब्लॉक किए गए खाते: आपके द्वारा ब्लॉक किए गए खातों का प्रबंधन करें। जिन खातों को आपने TikTok पर ब्लॉक किया है, वे Whee पर भी ब्लॉक हो जाते हैं।






Whee सुविधाएं


Whee में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध हैं:

कैमरा
Whee पर पोस्ट करने के लिए फोटो लें या इमेज अपलोड करें। आप ये भी कर सकते हैं:
•  फ़िल्टर जोड़ें।
•  अपनी फोटो की गोपनीयता सेटिंग समायोजित करें।
•  फोटो को अपने डिवाइस में सहेजे।

Whee पर पोस्ट करने के बारे में जानने योग्य कुछ बातें:
•  यदि आप पहली बार अपने डिवाइस से कोई फ़ोटो ले रहे हैं या अपलोड कर रहे हैं, तो आपसे ऐप को अपने कैमरे और फ़ोटो लाइब्रेरी का एक्सेस प्रदान करने के लिए कहा जाएगा।
•  यदि आपका पोस्ट हमारे सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है तो हम आपके खाते पर प्रतिबंध लगा सकते हैं या आपकी पोस्ट को हटा सकते हैं। यदि आपको लगता है कि आपका खाता या पोस्ट गलत तरीके से हटाया गया है, तो आप अपील सबमिट कर सकते हैं।


संदेश
अपने मित्रों को संदेश भेजें और प्राप्त करें। आप ये भी कर सकते हैं:
•  मित्र अनुरोध स्वीकार करें या डिलीट करें।
•  Whee पर जोड़ने के लिए सुझाए गए लोगों की सूची देखें, जैसे कि TikTok पर म्यूचुअल मित्र या आपके संपर्कों में से लोग।
•  जांचें कि किसी ने आपका प्रत्यक्ष संदेश कब पढ़ा है।


Whee संदेशों के बारे में जानने योग्य कुछ बातें:
•  आप Whee पर केवल तभी लोगों से चैट कर सकते हैं यदि आप दोनों ऐप पर मित्र हैं।
•  यदि आपके और आपके मित्र दोनों के पास Whee ऐप है, तो आप Whee के भीतर TikTok संदेशों को एक्सेस कर सकते हैं, हालांकि, Whee और TikTok चैट एक दूसरे के साथ सिंक नहीं हैं।

पोस्ट अपने मित्रों की पोस्ट के साथ इंटरैक्ट करें। आप ये भी कर सकते हैं:
•  अपनी पोस्ट की नोटिफिकेशन देखें।
•  अपनी फोटो की गोपनीयता सेटिंग्ज समायोजित करें।
•  अपनी प्रोफ़ाइल को एक्सेस करें।
•  Whee पर पोस्ट की गई तस्वीरों को अपने डिवाइस पर सहेजे।






माता-पिता और अभिभावकों के लिए


यदि आप माता-पिता या अभिभावक हैं, तो आप अपने किशोर के TikTok खाते के लिए फैमिली पेयरिंग का उपयोग कर सकते हैं:
•  यदि आपका किशोर Whee में लॉग इन करता है तो आपको सूचित किया जाएगा।
•  अपने किशोर के प्रत्यक्ष संदेश और टिप्पणी सेटिंग को प्रबंधित करें ताकि उन सेटिंग को उनके Whee प्रोफ़ाइल पर लागू किया जा सके।
•  अपने किशोर के प्रत्यक्ष संदेश और टिप्पणी सेटिंग्ज को 'कोई नहीं' पर सेट करें ताकि उसे 'Whee' के एक्सेस से रोका जा सके।


क्या यह सहायक था?