होम

प्रतिबंधित मोड

सीधे सेक्शन पर जाएं


TikTok पर प्रतिबंधित मोड क्या है?  •  प्रतिबंधित मोड कैसे प्रबंधित करें  •  प्रतिबंधित मोड कैसे काम करता है?  •  प्रतिबंधित मोड में किस तरह का कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं?






TikTok पर प्रतिबंधित मोड क्या है?


प्रतिबंधित मोड ऐसे कॉन्टेंट को दिखाना सीमित करता है जो सभी के लिए उचित नहीं हो सकती है। उदाहरण के लिए, क्योंकि इसमें वयस्क या जटिल थीम शामिल हैं। कुछ सुविधाएं प्रतिबंधित मोड में अनुपलब्ध रहेंगी, जैसे कि फ़ॉलोइंग फ़ीड और लाइव पर गिफ़्ट करना। माता-पिता और अभिभावक भी फ़ैमिली पेयरिंग के माध्यम से अपने किशोरों के लिए प्रतिबंधित मोड चालू कर सकते हैं।






प्रतिबंधित मोड कैसे प्रबंधित करें


प्रतिबंधित मोड चालू या बंद करने के लिए:
1. TikTok ऐप में, नीचे प्रोफ़ाइल पर टैप करें।
2. सबसे ऊपर मेनू बटन पर टैप करें।
3. सेटिंग्स और गोपनीयता पर टैप करें।
4. कॉन्टेंट प्राथमिकताएं पर टैप करें, उसके बाद प्रतिबंधित मोड पर टैप करें।
5. प्रतिबंधित मोड चालू या बंद करने के लिए एक पासकोड सेट या दर्ज करने हेतु ऐप में दिए गए चरणों का पालन करें।

ध्यान दें:
•  यह सुविधा केवल TikTok ऐप पर ही उपलब्ध है। वेब या मोबाइल पर ब्राउज़ करते समय, प्रतिबंधित मोड डिफ़ॉल्ट रूप में चालू रहता है।
•  अगर आपके कई खाते हैं, तो आपको हर खाते के लिए प्रतिबंधित मोड अलग-अलग चालू करना होगा।
•  अगर आप माता-पिता या अभिभावक हैं, तो आप भी फ़ैमिली पेयरिंग के माध्यम से अपने किशोर के लिए प्रतिबंधित मोड चालू कर सकते हैं।






प्रतिबंधित मोड कैसे काम करता है?


हम यह तय करने के लिए ऑटौमैटिक सिस्टम और मानवीय मॉडरेशन का उपयोग करते हैं कि कौनसा कॉन्टेंट प्रतिबंधित मोड के लिए उपयुक्त है:
•  हमारे ऑटोमैटिक सिस्टम बहुत से कारकों का उपयोग करके उपयुक्त कॉन्टेंट का पता लगाते हैं, जिसमें यह भी देखा जाता है कि किस खाते ने हाल ही में हमारे समुदाय दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।
•  अगर मानवीय मॉडरेटर तय करता है कि कॉन्टेंट सभी ऑडियंस के लिए उपयुक्त नहीं है, तो कॉन्टेंट प्रतिबंधित मोड में उपलब्ध नहीं होगा।






प्रतिबंधित मोड में किस तरह का कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं?


हमारा लक्ष्य केवल प्रतिबंधित मोड में सभी ऑडियंस के लिए उपयुक्त कॉन्टेंट दिखाना है। आपको इस तरह के वयस्क या जटिल थीम नहीं देखने चाहिए:
•  आपत्तिजनक
•  यौन भावनाओं को भड़काने वाला कॉन्टेंट
•  यथार्थवादी हिंसा या धमकी भरी कल्पना
•  ऐसे वातावरण में बंदूकें या हथियार जो उचित नहीं है
•  अवैध या नियंत्रित पदार्थ/दवाएँ
•  वयस्क या जटिल थीम्स के स्पष्ट संदर्भ जो पुराने दर्शकों के लिए व्यक्तिगत अनुभवों या वास्तविक दुनिया की घटनाओं को प्रतिबिंबित कर सकते हैं

हम इस सुविधा को सुधारने के लिए हर समय काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि कोई वीडियो प्रतिबंधित मोड के लिए उपयुक्त नहीं है, तो कृपया उसे रिपोर्ट करें। हम इस पर विचार करेंगे कि अगर वह वीडियो हमारे समुदाय दिशानिर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसे निकाला जाना चाहिए या नहीं। अगर हम वीडियो नहीं निकालते हैं, तो हम फिर भी उसे प्रतिबंधित मोड में निषेध करेंगे, उदाहरण के लिए, अगर उसमें वयस्क या जटिल थीम होती हैं।



क्या यह सहायक था?