होम

स्क्रीन टाइम

सीधे सेक्शन पर जाएँ


TikTok पर दैनिक स्क्रीन टाइम  •  TikTok पर स्क्रीन टाइम ब्रेक  •  TikTok पर स्लीप रिमाइंडर  •  TikTok पर साप्ताहिक स्क्रीन टाइम अपडेट  •  TikTok पर स्क्रीन टाइम डैशबोर्ड 






TikTok पर दैनिक स्क्रीन टाइम


दैनिक स्क्रीन टाइम एक स्क्रीन टाइम प्रबंधन सेटिंग है जो आपको TikTok पर अपने उपयोग को प्रबंधित करने की अनुमति देती है। यह आपको स्क्रीन टाइम की दैनिक सीमा सेट करने की सहूलियत देता है, ताकि TikTok पर उस समय सीमा तक पहुंच जाने पर आपको सूचित किया जा सके। आप किसी भी समय इस सेटिंग को चालू और बंद कर सकते है। यदि आप 13 और 17 वर्ष की आयु के बीच हैं, तो सेटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से 1 घंटे तक चालू हो जाती है।

दैनिक स्क्रीन टाइम जोड़ने के लिए:

TikTok ऐप में
1. सबसे नीचे प्रोफ़ाइल पर टैप करें।
2. सबसे ऊपर मौजूद मेनू ☰ बटन पर टैप करें।
3. सेटिंग्स और गोपनीयता पर टैप करें।
4. स्क्रीन टाइम पर टैप करें, फिर दैनिक स्क्रीन टाइम पर टैप करें।
5. दैनिक सीमा निर्धारित करने या संपादित करने के लिए ऐप में दिए गए चरणों का पालन करें। आप कई विकल्पों में से चुन सकते हैं या प्रत्येक दिन के लिए एक कस्टम सीमा सेट कर सकते हैं।
दैनिक स्क्रीन टाइम बंद करने के लिए, ऊपर दिए गए चरणों का पालन करें, फिर टाइम सीमा बंद करें।

वेब ब्राउज़र
1. ऊपर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें।
2. सेटिंग्स पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन टाइम पर क्लिक करें, फिर दैनिक स्क्रीन टाइम पर क्लिक करें।
4. दैनिक स्क्रीन टाइम सेटिंग चालू करें और एक समय सीमा चुनें या प्रत्येक दिन एक कस्टम सीमा सेट करें।
दैनिक स्क्रीन टाइम बंद करने के लिए, ऊपर दिए गए चरणों का पालन करें, फिर टाइम सीमा बंद करें।

यदि आप अपनी दैनिक सीमा तक पहुँच जाते हैं तो हम आपको सूचित करेंगे और आप TikTok को बंद करना या उस पर वापस लौटने के लिए ऑन-स्क्रीन पासकोड दर्ज करना चुन सकते हैं।

फ़ैमिली पेयरिंग में दैनिक स्क्रीन टाइम भी उपलब्ध है।






TikTok पर स्क्रीन टाइम ब्रेक


कुछ समय तक लगातार स्क्रीन टाइम बिताने के बाद TikTok का उपयोग करने से ब्रेक लेने का रिमाइंडर पाने के लिए आप स्क्रीन टाइम ब्रेक शेड्यूल कर सकते हैं। आप किसी भी समय ब्रेक रिमाइंडर को चालू और बंद कर सकते हैं।

स्क्रीन टाइम ब्रेक जोड़ने के लिए:

TikTok ऐप में
1. सबसे नीचे प्रोफ़ाइल पर टैप करें।
2. सबसे ऊपर मौजूद मेनू ☰ बटन पर टैप करें।
3. सेटिंग्स और गोपनीयता पर टैप करें।
4. स्क्रीन टाइम पर टैप करें, फिर स्क्रीन टाइम ब्रेक पर टैप करें।
5. स्क्रीन टाइम ब्रेक को शेड्यूल या संपादित करने के लिए ऐप में दिए गए चरणों का पालन करें
स्क्रीन टाइम ब्रेक को बंद करने के लिए ऊपर दिए चरणों का पालन करें, फिर बंद पर टैप करें।

अगर आप अपनी सीमा तक पहुंच गए हैं, तो आपको ऐप में ब्रेक लेने के बारे में सूचित किया जाएगा।
   ༚  नोटिफिकेशन को ख़ारिज करने के लिए ओके पर टैप करें। ऐप पर आपकी अगली मुलाकात तक आपको इसके बारे में फिर से रिमाइंड नहीं किया जाएगा।
   ༚  टाइमर को पुनरारंभ करने के लिए स्नूज़ पर टैप करें और 10 मिनट में आपको फिर से रिमाइंड कराएं।
   ༚  स्क्रीन टाइम ब्रेक शेड्यूल बदलने या इसे बंद करने के लिए रिमाइंडर संपादित करें पर टैप करें।

वेब ब्राउज़र
1. ऊपर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें।
2. सेटिंग्स पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन टाइम पर क्लिक करें, फिर स्क्रीन टाइम ब्रेक पर क्लिक करें।
4. स्क्रीन टाइम ब्रेक सेटिंग चालू करें और ब्रेक को शेड्यूल या संपादित करें।
स्क्रीन टाइम ब्रेक को बंद करने के लिए ऊपर दिए गए चरणों का पालन करें, फिर इसे बंद कर दें।

यदि आप अपनी सीमा तक पहुंचते हैं, तो आपको ब्रेक लेने पर विचार करने के लिए सूचित किया जाएगा:
   ༚  नोटिफिकेशन को खारिज करने के लिए ओके पर क्लिक करें। आपकी अगली मुलाकात तक आपको फिर से रिमाइंड नहीं किया जाएगा।
   ༚  टाइमर को पुनरारंभ करने के लिए स्नूज़ पर क्लिक करें और 10 मिनट में आपको फिर से रिमाइंड कराएं।
   ༚  स्क्रीन टाइम ब्रेक शेड्यूल बदलने या इसे बंद करने के लिए भविष्य के रिमाइंडर संपादित करें पर क्लिक करें।






TikTok पर सोने के टाइम के रिमाइंडर


आप रात में अपने स्क्रीन टाइम को प्रबंधित करने और सोने की स्वस्थ आदतों को प्रमोट करने में मदद करने के लिए, TikTok पर सोने के टाइम के रिमाइंडर को सेट कर सकते हैं। आपके सोने के टाइम के रिमाइंडर चालू होने पर, हम आपके सोने का टाइम शुरू होने के बाद पुश नोटिफ़िकेशन को म्यूट कर देंगे, ताकि आपकी नींद ख़राब न हो। ध्यान रखें, हम 13 से 17 वर्ष की आयु के उपयोगकर्ताओं के लिए स्वचालित रूप से पुश नोटिफिकेशन को म्यूट कर देते हैं

नींद विशेषज्ञ अच्छी तरह से आराम महसूस करने के लिए, एक तय समय की नींद लेने की सलाह देते हैं। इस सलाह और आपकी आयु के आधार पर, हम अपने-आप यह गणना करेंगे कि आपको कब तक सोना चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 से 17 वर्ष की उम्र के लोगों को कम से कम 8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है, और 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को कम से कम 7 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है।

सोने के टाइम का रिमाइंडर जोड़ने के लिए:

TikTok ऐप में
1. सबसे नीचे प्रोफ़ाइल पर टैप करें।
2. सबसे ऊपर मौजूद मेनू ☰ बटन पर टैप करें।
3. सेटिंग्स और गोपनीयता पर टैप करें।
4. स्क्रीन टाइम पर टैप करें, फिर सोने के टाइम के रिमाइंडर पर टैप करें।
5. सोने के टाइम का रिमाइंडर शेड्यूल करने या संपादित करने के लिए ऐप में दिए गए चरणों का पालन करें।
सोने के टाइम के रिमाइंडर को बंद करने के लिए, ऊपर दिए गए चरणों का पालन करें, फिर रिमाइंडर को बंद कर दें।

जब आप अपने सोने के टाइम पर पहुंच जाएंगे, तो आपको ब्रेक लेने पर विचार करने के लिए ऐप में सूचित किया जाएगा:
   ༚  नोटिफिकेशन को ख़ारिज करने के लिए ओके पर टैप करें। आपके अगले सोने के टाइम के रिमाइंडर तक आपको इसके बारे में फिर से रिमाइंड नहीं किया जाएगा।
   ༚  रिमाइंडर को स्नूज़ करने के लिए विलंब पर टैप करें और 10 मिनट में आपको फिर से रिमाइंड कराएं।
   ༚  सोने के रिमाइंडर टाइम को समायोजित करने या इसे बंद करने के लिए रिमाइंडर संपादित करें पर टैप करें।

वेब ब्राउज़र
1. ऊपर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें।
2. सेटिंग्स पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन टाइम पर क्लिक करें, फिर सोने के टाइम के रिमाइंडर पर क्लिक करें।
4. सोने के टाइम के रिमाइंडर की सेटिंग चालू करें और सोने के टाइम का रिमाइंडर शेड्यूल करें या संपादित करें।
सोने के टाइम के रिमाइंडर को बंद करने के लिए, ऊपर दिए गए चरणों का पालन करें, फिर रिमाइंडर को बंद कर दें।

जब आप अपने सोने के टाइम पर पहुंच जाएंगे, तो आपको ब्रेक लेने पर विचार करने के लिए सूचित किया जाएगा:
   ༚  नोटिफिकेशन को खारिज करने के लिए ओके पर क्लिक करें। आपके अगले सोने के टाइम के रिमाइंडर तक आपको इसके बारे में फिर से रिमाइंड नहीं किया जाएगा।
   ༚  रिमाइंडर को स्नूज़ करने के लिए विलंब पर क्लिक करें और 10 मिनट में आपको फिर से रिमाइंड कराएं।
   ༚  सोने के रिमाइंडर टाइम को समायोजित करने या इसे बंद करने के लिए रिमाइंडर संपादित करें पर क्लिक करें।






TikTok पर साप्ताहिक स्क्रीन टाइम अपडेट


आप अपने स्क्रीन टाइम पर अपडेट रहने के लिए साप्ताहिक I इनबॉक्स और पुश नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं। आपको बताया जाएगा कि आपने पिछले सप्ताह TikTok पर कितना टाइम बिताया और यह उससे पहले के सप्ताह की तुलना में कितना ज़्यादा या कम था।

स्क्रीन टाइम से जुड़े साप्ताहिक अपडेट को प्रबंधित करने के लिए:

TikTok ऐप में
1. सबसे नीचे प्रोफ़ाइल पर टैप करें।
2. सबसे ऊपर मौजूद मेनू ☰ बटन पर टैप करें।
3. सेटिंग्स और गोपनीयता पर टैप करें, फिर स्क्रीन टाइम पर टैप करें।
4. साप्ताहिक स्क्रीन टाइम अपडेट सेटिंग को चालू या बंद करें।

यदि आप पुश नोटिफिकेशन से ऑप्ट आउट करना चाहते हैं और केवल इनबॉक्स नोटिफिकेशन प्राप्त करना चाहते हैं:
1. सबसे नीचे प्रोफ़ाइल पर टैप करें।
2. सबसे ऊपर मौजूद मेनू ☰ बटन पर टैप करें।
3. सेटिंग्स और गोपनीयता पर टैप करें, फिर नोटिफिकेशन पर टैप करें।
4. साप्ताहिक स्क्रीन टाइम अपडेट सेटिंग बंद करें।

वेब ब्राउज़र
1. ऊपर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें।
2. सेटिंग्स पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन टाइम पर क्लिक करें।
4. साप्ताहिक स्क्रीन टाइम अपडेट सेटिंग को चालू या बंद करें।






TikTok पर स्क्रीन टाइम डैशबोर्ड


आप TikTok पर बिताए गए अपने टाइम का सारांश देखने के लिए डैशबोर्ड का उपयोग कर सकते हैं।

TikTok पर अपने स्क्रीन टाइम का सारांश देखने के लिए:

TikTok ऐप में
1. सबसे नीचे प्रोफ़ाइल पर टैप करें।
2. सबसे ऊपर मौजूद मेनू ☰ बटन पर टैप करें।
3. सेटिंग्स और गोपनीयता पर टैप करें, फिर स्क्रीन टाइम पर टैप करें। डैशबोर्ड देखने के लिए आपको नीचे स्क्रॉल करना पड़ सकता है।

वेब ब्राउज़र
1. ऊपर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें।
2. सेटिंग्स पर क्लिक करें।
3. स्क्रीन टाइम पर क्लिक करें, फिर सारांश पर क्लिक करें।

स्क्रीन टाइम डैशबोर्ड से, आप यह कर सकते हैं:
   ༚  वर्तमान सप्ताह के लिए प्रत्येक दिन TikTok पर बिताया गया अपना संचयी टाइम देखें। यह डेटा ऐप और वेब ब्राउज़र में आपके उपयोग को प्रदर्शित करता है।
   ༚  वर्तमान सप्ताह में प्रत्येक दिन आपने कितनी बार TikTok ओपन किया, यह देखने के लिए TikTok ओपन किया पर टैप या क्लिक करें।
   ༚  किसी भिन्न सप्ताह में अपना उपयोग देखने के लिए दिनांक फ़िल्टर का उपयोग करें। आपके पास सिर्फ़ पिछले 3 सप्ताह में से किसी एक को चुनने का विकल्प होगा।

फ़ैमिली पेयरिंग में स्क्रीन टाइम डैशबोर्ड भी उपलब्ध है।

ध्यान दें: आपके द्वारा स्क्रीन टाइम सेटिंग में किया गया कोई भी बदलाव TikTok के ऐप और वेब संस्करण दोनों में दिखाई देगा।



क्या यह सहायक था?